औरतों की पसंद-गप्पे और गोलगप्पे

5,166

GAPPE AND GOLGAPPE

” अरे सुनीता! तुझे नहीं मालूम कल पड़ोस वाली आंटी ने अपने कुत्ते को क्या कहा? हे राम! रुक मैं बताती हूँ | भइया 2 प्लेट और लगा दीजिये, लेकिन इस बार पानी थोड़ा तीखा रखना हाँ |” 

उफ़ ! ये औरतें, फिर ऊपर से उनके नख़रे, फिर उनसे भी ऊपर उनकी गप्पें | लेकिन गप्पें लगाने  की जगह भी तो खास होनी चाहिए ना | और गप्पों के लिए गोलगप्पो से बेहतर जगह कहा मिलेगी बताओ ज़रा | गप्पें भी ऐसी वैसी थोड़ा ना | क्या मसाला होता है, क्या बताऊ मैं अब | जैसे पुरे देश की खबर सिर्फ इन्हें ही पता है, और भारत-पाकिस्तान की जंग भी इन्ही को  तो सुलझानी है | भाई इतना समय लाते कहाँ से हो? हमारे पास तो Instagram पर story डालने तक का समय नहीं है |

Golgappa Party

नहीं यार ये तो गलत हो गया | ऐसे थोड़ा ना बुराई करनी चाहिए | भाई गप्पे तो उनका हक़ है | और उनके कारण भी तो वाजिफ है | यहाँ एक कारण नहीं अनेको कारण हैं | पहली बात तो आप लड़कियों से उनकी मनपसंद चीज कैसे छीन सकते हो | लिस्ट के सबसे ऊपर जो 2  चीजें आपको मिलेंगी, पहली हैं गप्पें और दूसरी गोलगप्पे | वो खुद को रोकें कैसे? Band-baaje के साथ किसी के secret share करने की feeling तुम क्या जानो Boring बाबू | खासकर जब वो बात सिर्फ आपको ही पता हो |

और कुछ drama queens तो ऐसी होती हैं, उनको लगता है की बस गप्पें ले कर आ जाओ और वो पूरे ग्रुप में छा जाएँगी | वैसे भी कौन सी किताब में लिखा है कि खबर सच होनी चाहिए | कुछ भी आ कर सुना दो, हमे तो सुनने से मतलब है |और बाकियो के लिए गप्पे बिल्कुल उस Harry porter  के झाड़ू जैसी है | कि हमारे पास वो है जो सब चाहते है | पर हम भी तो कमीने हैं, इतनी आसानी से देंगे नहीं | और कइयों की तो शान है ना आगे पीछे की खबर रखना | क्यूंकि खुद की life में तो कुछ interesting लगता नहीं है | तो वो अपनी छोड़ कर बाकी सब की खबर रखती हैं | और उनसे आपको हमेशा यही सुनने को मिलेगा, ” भाई मैं तो किसी को कुछ नहीं बोलती..चुगली? ना बाबा ना हम नहीं करते ऐसे काम | वो मिसेज़ शुक्ला है ना, वो तो एक नंबर की चुगलखोर है…” ( अब समझने वाले समझ गए )

वो 3 Words जो एक सोई हुई महिला को भी उठा सकते हैं वो हैं,  “तुझे पता है?” वो इसे लेकर इतनी उत्साहित रहती हैं, कि सभी काम छोड़ कर बस Gossip सुनने आ जायेंगे | इसी आशा के साथ, कि चलो अब कुछ जबरदस्त सुनने को मिलेगा | और जब हमने अपने आस-पड़ोस कि महिलाओ और कुछ सहेलियों से इस topic पर बात की और उनकी गप्पो के पसंदीदा विषय पूछे, तो उनमे Trends, Sex, Relationship, Celebrities ये सबसे ऊपर थे | In fact, मुझे तो लगता है, इनके लिए कुछ कबूतरों का इंतज़ाम करवाना चाहिए | क्यूंकि वो हमेशा उस कबूतर की ही खोज में रहती हैं, जो आये, और पूरे मोहल्ले की Gossip बताये | और ये अपने काम पर लग जाये |

लेकिन please हाँ, इसका मतलब ये नहीं कि Women are a kind of terrorists ! Or a Gossip terrorist ! They are really sweet ! वैसे भी एक research के मुताबिक Gossip करना सेहत के लिए अच्छा होता है | अब Gossip के बिना हमारे घर भी तो कैसे चलेंगे |

और गोलगप्पो की बात करें, तो वो तो हमारी जान हैं | गोलगप्पो के stall से पवित्र स्थान देखा है कभी? कौन कहता है की गोलगप्पे सिर्फ खाने के लिए होते है, ये तो एक ऐसी feeling है, जिसको बस हम गोलगप्पा lovers ही समझ सकते हैं | वो एक पूरे गोलगप्पे को मुँह में डालने की कोशिश करना और अगर ना जाये तो, Excuse me कह कर वो sophisticated सी smile देना | पानी के Super spicy होने के बाद भी और spicy करने को बोलना | भाई मैं तो बोलती हूँ, इनके तो ना restaurants खुलने चाहिए | ‘Golguppa-restaurant’, Golguppa with extra spice restaurant | ये सिर्फ मेरी नहीं दुनिया की हर एक औरत की wish है | बस ये लोग ना शर्मा जाते हैं, बता रही हूँ मैं आपको |

चाहें मैं शुरुआत में, गॉसिप के काफी खिलाफ लगी, पर गोलगप्पे is Bae ! और कभी कभी तो मैं सोचती हूँ कि ये गोलगप्पा गोल किसने बनाया? लेकिन थोड़ी देर बात सोचती हूँ, छोड़ो यार खाने पे focus करो | वैसे भी अगर गोलगप्पा टेढ़ा हो गया, तो टेढ़ागप्पा बोलने में कितना अजीब लगेगा नहीं ? 

यही कहते हुए अलविदा कहूँगी कि,

कितनी भी शिकायत कर लो, Girls without गप्पें,

और मीठी चटनी के बिना गोलगप्पे, हमेशा ही अटपटे लगते है |

So Just Love Them, before they get out of stock!

Anju
Comments

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More