इतना भी मत घुमा ऐ जिन्दगी मै कोई MRF का टायर नही

683

मत घुमा ऐ जिन्दगी

हम सब ने बहुत से Lectures सुने होंगे इस बड़े से topic पर | और हर किसी की अपनी ही definition है, अपनी-अपनी ज़िन्दगी के Tantrums को झेलने की | हम सब एक दूसरे को दोष देते रह जाते है, और इन सब में जो चालाकी से अपनी Game खेल जाती है, वो है life ! हम अपनी-अपनी ज़िन्दगी में already इतना कुछ देख चुके है कि अब उन lectures की जरूरत ही नहीं पड़ती | क्यूंकि बाबा लोग तो खुद “इतना ज़िन्दगी खराब हो गया मेरा !” के tags लिए घूम रहे हैं | यहां हर कोई अपनी ही कहानियो में उलझा हैं | दूसरों की कहानी सुनने और सुलझाने का किसे वक़्त हैं |

चलते -चलते हम अपनी ज़िन्दगी के उस पन्ने पर आ जाते हैं, जब पीछे मुड़ कर देखना कोई option नहीं होता, लेकिन आगे बढ़ने की  हिम्मत भी नहीं होती | आज 15 साल का teenager अपनी लाइफ से दुखी है | और किसी छोटे-मोती बात से नहीं | उनके कारण भी Valid होते हैं | इसे ही कहते है life! जो आपको बैठे-बैठे ही चक्कर दिला दे | जिसने अभी actual life देखी ही नहीं.. उस को भी “hell life” बोलने पर मजबूर कर दे | 

एक 5 साल के बच्चे को हम बड़े-बड़े कलाकारों की lives की कहानिया सुनाते हैं… “तुझे भी ऐसे ही बनना हैं |”

कितना अच्छा लगता था ना उस समय , वो सब imagine करना | कि ये तो कितना आसान है | लेकिन इस असल  ज़िन्दगी में आ कर पता चलता हैं..कोई बड़ा ऐसे ही नहीं बन जाता | उस एक सपने को पूरा करने के चक्कर में हम एक टायर जैसे चक्कर खाते रह जाते हैं | एक दम से इतनी ख़ुशी, इतनी Hope, ऐसा लगता हैं की बस अब तो कुछ गलत हो ही नहीं सकता | लाइफ एक दम सेट हैं | लेकिन अचानक से अपने ही अंदाज़ में चौकाने की इस बे-हया सी ज़िन्दगी की पुरानी आदत हैं |

ये बिलकुल उस Roller coaster की तरह हैं जो कभी ऊपर जाता हैं तो कभी नीचे | ऊपर जा कर दोबारा नीचे गिर जाने का डर लगा रहता हैं |और नीचे वालो को ऊपर कैसे जाये, यही सोचने में सारा वक़्त चला जाता हैं | लेकिन इस पूरी ride में, डर कर चीखते रहना हैं, या वो ride enjoy करनी हैं.. वो सिर्फ और सिर्फ आपके हाथ में होता हैं | लेकिन कैसा भी रास्ता हो | पथरीला, कीचड़ से भरा या कच्चा आपको बस उस MRF टायर के जैसे भागते रहना पड़ता हैं | लेकिन हाँ स्पीड थोड़ी कम भी हो जाये तो चलेगा, सिर्फ ये ध्यान रहे कि इंजन रुकना नहीं चाहिए | क्यूंकि कीचड़ से गाड़ी निकालना कभी-कभी बड़ा मुश्किल हो जाता हैं|

हमे हमेशा ऐसा लगता हैं, कि क्या यार..मेरी ही ज़िन्दगी में इतने सारे पंगे क्यों हैं | और सब तो कितना खुश हैं | मैं ही रोती रहती हूँ | तो भाई, ऐसा हैं कि हम सब ना एक ही Game में हैं, जिसको हम आम तौर पर hell कह कर बुलाते हैं | फर्क सिर्फ इतना है, कि हम सब अलग अलग Levels पर हैं | जहाँ हम सब के Devils भी अलग होते हैं | लेकिन हैं हम सभी उसी एक hell में ही | किसी के लिए आज Celebrations हैं तो कल drama हैं | और जिनके लिए आज Hell हैं, उनका Heaven बस एक level दूर हैं | इसीलिए तो कहते हैं.. ज़िन्दगी आपको इतने चक्कर दिलाती हैं कि एक छोटी सी उम्र में आप इसका मतलब खुद समझ जाते हो|

लेकिन यही ज़िन्दगी हैं | लोग आएंगे भी और जायेंगे भी | बहुत से झगड़े होंगे | कुछ चीजें आपको हमेशा के लिए बदल देंगी | Love होगा | Breakups होंगे | दोस्त बनेंगे, और उन्ही दोस्तों से धोखा मिलने पर, बहुत सारा रोना भी आएगा | लेकिन कुछ ही देर बाद आप move on कर जाओगे | फिर नए दोस्त बनेंगे | आपको अपना Soul-mate भी मिलेगा | आप हसेंगे | आप रोयेंगे | और बड़े सारे oops moments भी होंगे | लेकिन फिर आप  ये सीख जायेंगे की Reality में कोई किसी को Matter नहीं करता | Matter करते हो तो वो हो आप और आपकी ख़ुशी | घुमाना ज़िन्दगी का पुराना शोंक है, लेकिन हम भी तो स्मार्ट हैं.. साथ में Google Maps रखेंगे तो थोड़ा आसान हो जायेगा,नहीं? 

ये भी होगा, वो भी होगा | लेकिन आखिर में जो आपके साथ होगा, वो होंगे आप और आपकी ये ज़ालिम सी ज़िन्दगी|

Anju
Comments

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More