टमाटर एक फल है, उसका सलाद न बनाऐं

2,229

टमाटर एक फल है, उसका सलाद न बनाऐं जिन्दगी एक खेल है, जिसने खेला और समझा वही विजेता, जिसने नहीं समझा वो जीत कर भी इसको हार जाता है। हमें जिन्दगी की कद्र करनी चहिये, न जाने कितने ही इसे लोग है, जो जिन्दगी को बेहतरीन और खुशनुमा बनाने की दौड़ में दिन रात प्रयास करते हुए नजर आते है, परन्तु उनके हाथ कुछ नहीं लग पाता, सिवाय निराशा के और दुःख के। क्या आपने कभी सोचा है, कि अगर हम अपनी जिन्दगी को जैसे है, जो है, उसी के मुताबिक अगर जीना सीखे, तो बहुत सारे झंझटों से छुटकारा पा सकते है, या हम कह सकते है, कि टमाटर एक फल है, उसका सलाद न बनाये, इसका सीधा अर्थ यही है, कि जो चीज जैसे है, वो वैसे ही अच्छी लगती है, अपनी अपेक्षाओं और इच्छाओं के लिए न जाने हम कितने महतवपूर्ण अवसर अपने हाथ से खो देते है, और रोज ही हम ऐसा किये चले जाते है।

आज हम आपको कुछ इसे ही विचारो और जिन्दगी के महत्वपूर्ण मूल्यों से अवगत करवाना चाहेगे, और आशा करते है, कि आपको हमारा ये प्रयास अच्छा लगेगा। आइये एक नजर डालते है, कुछ ऐसे विचारो पर:- • जीवन को जीने का तरीका: भारतीय शास्त्रों में ऐसा माना जाता है, कि मानव जीवन बड़ी मुश्किलों से मिलता है, और देवता भी यह जीवन पाने के लिए आतुर रहते है। हमे यह जीवन जीने के लिए, कुछ करने के लिए और दूसरों से प्यार के साथ रहने के लिए मिला है, पर क्या हम ऐसा कर पाते है। सच तो ये है, कि बहुत सारे लोग आपको जिन्दगी से शिकायते करते मिलेगे. अपने ही विचारों में उलझे हुए और अपने आप से ही बात करते हुए। अगर आपको जिन्दगी मिली है, तो उसके धन्यवादी बने, न जाने कितने ही इसे लोग है, जो एक-एक श्वास के लिए तरस रहे है।

खुश कैसे रहें ?

ये एक बहुत विवादस्पद और महत्वपर्ण प्रश्न है, कि खुश कैसे रहा जाये जब जिन्दगी में इतनी मुसीबते और निराशा है? जिन्दगी इतनी आसान नहीं पर इतनी मुश्किल भी नहीं, अपनी जिन्दगी से आपको जो मिला उसमे सन्तुष्ट रहने की कला अगर आ जाये तो फिर क्या कहने। अपने से नीचे तबके के लोगों को देखे जो शायद आपसे ज्यादा मुसीबत में है, परन्तु फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी है, इसे ही कहते है, जस्बा, हिम्मत और साहस।

– खुश रहने के लिए आप अच्छी-अच्छी एवं प्रेरणादायक किताबें पढ़े, ध्यान और योग का सहारा ले।

– सुबह भ्रमण के लिए जाए, दूसरों की मदद करे। और भी बहुत सारे इसे काम है, जो आप कर सकते है, जिससे आपको आन्तरिक रूप से संतुष्टि और ख़ुशी का एहसास हो।

– हमेशा दूसरों का अच्छा और भला सोचे, क्योकि अगर आप किसी के लिए बुरा सोचेगे तो कभी न कभी आपको उसका भुगतान करना पड़ेगा। – अपने परिवार और मित्रों के हमेशा सम्पर्क में रहे और उनके साथ कभी-कभी घुमने जाए।

सकारात्मक सोच क्यों जरूरी है ?

कोई भी व्यक्ति अगर जिन्दगी से कुछ भी अपेक्षा रखता है, तो उसे हर हाल में सकारात्मक रवैया रखना चाहिए। फिर चाहे वो आपका व्यवसाय हो, या नौकरी हो, या घर हो। सकारात्मक सोच और सकारात्मक विचार अत्यधिक आवश्यक है, क्योकि इसी से आपको ऊर्जा और शक्ति मिलती है, जिस से की आप सफलता प्राप्त कर सके और आगे बढ़ सके। सकारात्मक सोच रखने के लिए आप विभिन्न प्रयास कर सकते है, जैसे कि:-

– हमेशा खुश रहे, और खुशमिजाज और सकारात्मक विचारों वाले लोगों से ही मेल-मिलाप रखे। जो लोग आपको नीचे गिराने का प्रयत्न करते है, या नकारात्मक बातें करते है, उनसे दूर रहे।

– रोज अपने नकारात्मक विचारों को लिखे, और बाद में उनको पढ़े, इससे आपको अंदर एक हल्केपन का एहसास होगा, साथ हे अपने विचारों को बदलने में मदद मिलेगी।

– अपनी रुचियों से सम्बन्धित किसी भी कार्य को करे, एवं उसमे बढ़ावा करे।

– व्यायाम करना भी एक अच्छी आदत ही, रोज 10 से 15 मिनट व्यायाम करे।

रिश्तों का महत्व:

रिश्तों की हमारी जिन्दगी में अहम् भूमिका होती है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है, और बचपन से ही वो अपने परिवार के बीच रहता है और बड़ा होता है। समय के साथ-साथ रिश्तों के मूल्य बदल रहे है, सोच बदल रही है, आदते बदल रही है, और रिश्तो की अहमियत भी बदल रही है। अपने करीबी रिश्तों को महत्व दे और उनकी कद्र करे, भाग्यशाली होते है, वे लोग जिन्हें एक अच्छा परिवार, मित्र और रिश्तेदार मिलते है। अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत करे, उनसे अपनी समस्याए बांटे एवं उनकी राय ले। हमेशा छोटे-छोटे पलों में जो खुशियाँ खोज लेता है, वही जीवन जीने की असली अंदाज को समझ पता है। इसलिए हमेशा खुश रहे, व्यस्त रहे, हर चीज का आनंद ले, रिश्तों को अपनाये, विचारों में ही ना उलझे रहे, और जीवन को जिए, यही प्रत्येक मनुष्य जीवन का आधारमात्र है, और यही जीवन जीने की कुंजी है।

ये जीवन एक टमाटर की तरह है, जो की कुछ खट्टा कुछ मीठा कुछ बीज वाला कुछ सेहतमंद है, माना स्वाद बडाने के लिए थोडा नमक जरुरी है, लेकिन उतना ही की कहीं उसका सलाद न बन जाये।

Dr. Geetanjli
Comments

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More